फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: माता शीतला देवी मंदिर पर अमावस्या मेले में उमड़े श्रद्धालु, किया दर्शन-पूजन

विज्ञापन
कांट में फूलमती मंदिर में पूजन करतीं महिलाएं। स्रोत: मंदिर समिति - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
कांट। माता शीतला देवी के नगर में स्थित प्राचीन मंदिर में रविवार को अमावस्या के मेले में सुबह से दोपहर बाद तक श्रद्धालु उमड़ते रहे। सभी ने देवी जी का दर्शन-पूजन कर उनसे घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल रहे, लेकिन उनमें महिलाओं और बच्चों की काफी संख्या रही। नगर के अलावा आसपास के गांवों से महिलाओं के जत्थे समूह में देवी मां का जयकारा लगाते हुए मंदिर की चौखट तक पहुंचे और माता के दरबार में माथा टेककर उनकी पूजा-अर्चना की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महंत पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि मां शीतला देवी का मंदिर बहुत प्राचीन है और उससे कई अलौकिक किवदंतियां जुड़ी हैं।
मंदिर को लेकर मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने आते हैं, उन्हें माता कभी अपने दरबार से निराश नहीं भेजतीं। देवी जी के दर्शन-पूजन के बाद महिलाओं और बच्चों ने मेले में लगी दुकानों से आवश्यक वस्तुओं, खिलौनों, चाट-पकौड़ी आदि की खरीदारी की। व्यवस्था में विमल बाजपेयी, रामू कश्यप, अवनीश अग्निहोत्री, पुष्पेंद्र मिश्रा, मोहित सक्सेना, संदीप शर्मा, राकेश कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें