फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़ा मंगलवार को हनुमान मंदिरों में दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
कुर्रिया कलां में रमापुर मोड़ ​स्थित शिवमन्दिर पर भागवत कथा विश्राम पर बाल व्यास शिवांश कृष्ण क
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन को सुबह से श्रद्धालु उमड़ने लगे। दिनभर जगह-जगह भंडारों की धूम रही, जहां तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शरबत के स्टाॅल भी लगाए।
विज्ञापन

खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शरबत वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह सेठ ने पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को भोग लगाने के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, जिला महामंत्री आकाशदीप गुप्ता, इकबाल खान, अखिल मिश्रा, हनी सिंह, महेंद्र दुबे, सरताज अली, सरताज हसन आदि मौजूद रहे।
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर में सुबह छह बजे के बाद से दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। दिन में दस बजे तक श्रद्धालुओं का मेला लग गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस बीच, मंदिर परिसर में भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन

जलालाबाद। नगर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारा आयोजित कर राहगीरों को शरबत और पूड़ी-सब्जी का वितरण किया। दवा व्यापारी संजय टाटा ने रामताल मार्ग पर, विमल ओमर, पीके पांडेय, अतुल गुप्ता आदि व्यापारियों ने तहसील के तिराहे पर, विश्वनाथ ओमर, गोपाल ओमर और प्रदीप मिश्रा ने बरेली हाईवे स्थित मां दुर्गा मंदिर पर तथा भट्टा व्यवसायी जनार्दन गुप्ता और नीरज गुप्ता ने डोलापुर गांव के पास भंडारे आयोजित किए।

बालाजी धाम पर हुआ भंडारे का आयोजन



खुटार। मैलानी रेाड स्थित बालाजी धाम पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा के बाद कन्या भोज हुआ और इसके बाद आसपास के तमाम लोगों ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में रामू शुक्ला, अंकित शुक्ला सहित कई लोगों का सहयोग रहा। खुटार ब्लॉक परिसर स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित, विजय शंकर अवस्थी, मोहित शर्मा, जयशंकर अवस्थी, हरिओम मिश्रा, कमल दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
-
श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर हुआ हवन और भंडारा



कुर्रियाकलां। रमापुर गांव के मोड़ पर नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम के बाद मंगलवार को हवन और भंडारा हुआ। कथा व्यास आचार्य आशीष वाजपेयी ने यज्ञ वेदी बनाकर नवग्रह पूजन करने के बाद हवन कराया। इसमें यजमानों ने परिवार सहित पूर्णाहुति दी। यजमान शारदा शंकर शुक्ला ने कन्याओं को भोज कराकर उन्हें दान-दक्षिणा दी। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नीरज मिश्रा ने बाल व्यास शिवांंश कृष्ण को अंगवस्त्र भेंट कर और यजमानों ने उन्हें वस्त्र सहित दान-दक्षिणा देकर विदाई दी। भंडारे की व्यवस्था में शिवराम दुबे, शिवम गुप्ता, सूर्यकांत शुक्ला, कुणाल, कन्हैया, रामभैया आदि का सहयोग रहा। संवाद

शिव महापुराण कथा से पहले कलशयात्रा निकाली



कांट। शिव महापुराण कथा से पूर्व नगर में मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ कलशयात्रा निकाली गई।



शुभारंभ विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। श्रद्धालु हाथों में कलश और भगवा ध्वज लेकर हर हर महादेव और बोल बम का जयघोष करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान कथा व्यास पंडित राहुल कृष्ण दीक्षित का आयोजकों ने स्वागत किया।



आयोजन समिति से जुड़े विशाल भारद्वाज ने बताया कि शिव महापुराण कथा 20 से 28 मई तक नए अस्पताल मार्ग पर वाल्मीकि मंदिर के सामने प्रतिदिन दोपहर दो बजे से और शाम सात बजे से होगी। कलशयात्रा में लालू पंडित, गोविंद शरण पांडेय, राजीव शर्मा, राम मुरारी मिश्रा, राकेश मिश्रा, सौरभ, रजनीश कश्यप आदि शामिल रहे। संवाद

गाइडों ने राहगीरों को पिलाया शरबत

पुवायां। ब्लॉक कप्तान पल्लवी वर्मा के नेतृत्व में गाइडाें ने राहगीरों को शरबत का वितरण किया। मंगलवार को पूरे दिन हुए शरबत वितरण में रेखा, उजाला, मीनाक्षी, उज्ज्वली, सलोनी, सुरभि गुप्ता, शिक्षक विनोद सिंह, योगेश सिंह, राजीव यादव आदि का सहयोग रहा। संवाद

कुर्रिया कलां में रमापुर मोड़ स्थित शिवमन्दिर पर भागवत कथा विश्राम पर बाल व्यास शिवांश कृष्ण क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें