फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का तीसरे सोमवार: शिवालयों में महादेव की जय जयकार, शिवभक्तों ने गंगाजल से किया जलाभिषेक

Mon, 24 Jul 2023 01:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सावन के तीसरे सोमवार को शाहजहांपुर पीलीभीत और बदायूं के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की लाइन लग गई। भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे। कई भक्तों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान महादेव की जय जयकार होती रही। पीलीभीत और बदायूं के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन


शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की लाइन लग गई। बारी-बारी से उन्हें जलाभिषेक करने का मौका दिया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं को कतार लगी रही। कुछ ऐसा ही नजारा बाबा चौकसी नाथ मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर लाला तेली बजरिया में भी दिखा। 

मंदिरों के बाहर लगी लंबी कतारें 

नीलकंठ मंदिर इंदिरा नगर में भी श्रद्धालु दर्शन और पूजन को पहुंचे। तो वहीं त्रिलोकी नाथ मंदिर पैना में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। कतार में शिवभक्त लगे अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए। भक्त हर हर महादेव और बम बम भोले का जयकारा लगाते आगे बढ़ रहे थे। 

ये भी पढ़ें- बरेली बवाल: 'उस्मान बोला था- इन लोगों को जान से मार डालो', कांवड़ियों की तहरीर में आरोप; 150 लोग नामजद

विज्ञापन


भक्तों ने अपने बारी आने पर शिवलिंग का जल और दूध से जलाभिषेक किया। कुछ मंदिरों में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक भी किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी मंदिर परिसर में तैनात रहे। 

विज्ञापन

बोल बम के जयकारों से गूंजे मंदिर 

पीलीभीत के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ रही। मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा। इसके अलावा जिले के अन्य शिवालयों में भी विधि-विधान के साथ पूजा की गई। बदायूं के मंदिरों में भक्तों ने कछला घाट से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें