माता के दरबार में उमड़ रही भक्तों की भीड़
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
पुवायां इंटर कॉलेज मैदान पर सजे माता के दरबार में दर्शन और पूजन करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कॉलेज मैदान पर पांच अक्तूबर को माता का जगराता होगा। इसके लिए मां वैष्णों देवी से पवित्र अमृत कलश और मां ज्वाला जी, बाला जी से पवित्र ज्योति लाई गई है। ज्योति और कलश को कॉलेज के मैदान पर बनाए गए माता के भवन में स्थापित किया गया है। सुबह और शाम भारी संख्या में भक्तजन ज्योति और कलश के दर्शन को पहुंच रहे हैं। समिति के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि पांच अक्तूबर को होने वाले 15वें दुर्गा जागरण के लिए टी सीरिज कलाकार मुंबई के हमसर हयात निजामी, पटना से गिन्नी कौर, पंजाब से राबिन राज माता रानी का गुणगान करने आ रहे हैं। 10 अक्तूबर को शोभायात्रा और 11 अक्तूबर को पवित्र ज्योति और अमृत कलश को विदाई दी जाएगी।