मोहल्ला चमकनी में श्री बालाजी महाराज के जागरण में शामिल श्रद्धालु। स्रोत:स्वयं
शाहजहांपुर। मोहल्ला चमकनी करबला में श्री बालाजी महाराज का वार्षिकोत्सव श्रद्धाभाव से आयोजित किया गया। जागरण में लखनऊ और बरेली के कलाकारों ने भजन सुनाकर समा बांध दिया। भजन सुनकर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। भव्य दरबार, झांकियां और छप्पन भोग आकर्षण का केंद्र रहे। बालाजी महाराज का दरबार भव्य रूप से सजाया गया और बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। रातभर चले भजनों के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान नीरज गुप्ता, राजीव कश्यप, अमित शर्मा, दिलीप गुप्ता, सुरेश कश्यप, अंकित सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
राम विवाह का प्रसंग सुनाया
पुवायां। गोमती नदी के तट पन्नघाट पर चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ और श्री रामकथा में कथा व्यास मयंक शेखर पांडे ने राम विवाह का प्रसंग सुनाया।
कथा व्यास ने सुनाया कि भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा था, इसके बाद उनका विवाह सीताजी से हुआ। इसे विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कथा व्यास ने श्रीराम के जीवन मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया और कहा कि कथा केवल श्रवण के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है।
कथा का उद्देश्य परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की भावना जागृत करना है। कथा व्यास आशीष कुमार ने माया और भक्ति में अंतर का प्रसंग सुनाया। आयोजक स्वामी रुद्र देवानंद महाराज ने बताया कि 17 फरवरी को पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
मोहल्ला चमकनी में श्री बालाजी महाराज के जागरण में शामिल श्रद्धालु। स्रोत:स्वयं