फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राधा-रानी के भजनों पर थिरक उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
कृष्णानगर कॉलोनी ​स्थित मंदिर में भजनों पर ​थिरकते भक्त। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री कृष्णा मंदिर से निकली प्रभात फेरी का अनिल सचदेवा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। परिवार के लोग लड्डू गोपाल व बृषभान दुलारी की पालकी को अपने घर लेकर गए। पूजन अर्चना करने के बाद मंदिर पर भजनों की रसधारा बहाई गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की वंदना की। मोहनलाल अरोरा, गौरव अरोरा, रवींद्र मिश्रा, देवेंद्र खुराना ने भजन प्रस्तुत कर धूम मचा दी। अंकित सचदेवा ने हमें और जीने की चाहत न होती, अगर तुम न होते, अगर तुम न होते भजन गाया। फिर नवीन सचदेवा ने जबसे सांवरे ने पकड़ा मेरा हाथ, हो गई मेरी बल्ले बल्ले भजन सुनाया।
मंदिर कमेटी की ओर से अनिल सचदेवा के परिवार को राजेंद्र गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, प्रेम नारंग ने उपहार दिए। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि शनिवार की प्रभातफेरी का स्वागत डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा के परिवार की ओर से वृंदावन गार्डेन में किया जाएगा। इस मौके पर पूनम सचदेवा, विवेक सचदेवा, लव सचदेवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें