फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंदिर में भजनों पर थिरके श्रद्धालु

विज्ञापन
शाहजहांपुर में अस्थाना परिवार को भेंट देते मंदिर कमेटी के पदा​धिकारी। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी में श्रीकृष्ण मंदिर में कार्तिक मास की प्रभात फेरी का स्वागत अरिवल अस्थाना के परिवार ने किया। मंदिर से लड्डू गोपाल व राधा रानी को मंदिर से चांदी के मनमोहक सिंहासन पर विराजमान कराकर भजन कीर्तन करते हुए अस्थाना परिवार अपने घर लेकर पहुंचा। श्रीराधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, कार्तिक शर्मा, रवींद्र मिश्रा, मोहनलाल अरोरा, गौरव अरोरा, देवेंद्र खुराना ने भजनों की रसधारा बहाई। इस बीच मंदिर कमेटी की तरफ से डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, विवेक सहगल, संदीप अरोरा ने अविरल अस्थाना व उनके परिवार को उपहार भेंट किया। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की प्रभातफेरी का स्वागत विवेक सहगल का परिवार करेगा। इस मौके पर सुधा अस्थाना, रितु अस्थाना, प्रिया अस्थाना, अंकुर अस्थाना, आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें