शाहजहांपुर में प्रभात फेरी में भजनों पर थिरकते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। कार्तिक मास में कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी का विवेक सहगल के परिवार ने स्वागत किया।
प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गीतों के बीच किशोरी जी संग लड्डू गोपाल को भजन-कीर्तन करते हुए परिवार के आवास पर लाया गया। पूजन और श्री गणेश वंदना के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। गौरव अरोरा, मोहन लाल, शिवांश गुप्ता, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेवा और नवीन सचदेवा ने भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। मटकी से टॉफियां निकालकर श्रद्धालुओं को बांटी गईं। मंदिर कमेटी की ओर से पार्षद लालू पुजारी, प्रधान सुशील नारंग और संजय सेठी ने सहगल परिवार को भेंट देकर सम्मानित किया।
मंदिर के मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की प्रभातफेरी का स्वागत जीवन कौशल के परिवार की ओर से मंदिर में किया जाएगा। संवाद