सिंधौली में जागरण में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत : आयोजक
सिंघौली। खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर शुक्रवार की रात ब्लाॅक परिसर में जागरण आयोजित किया गया। भजन गायकों की सुमधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे।
सर्वप्रथम श्री श्याम सेवासमिति की ओर से खाटू श्याम के सजाए गए दरबार में आयोजकों ने केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया और आतिशबाजी करके खुशी मनाई। बाद में गायक कलाकारों ने भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया।
प्रथम पूज्य भगवान गणेश की वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। गायक कलाकारों ने कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। सौरभ विचित्र, विकास सक्सेना, आदित्य शुक्ला, मिस्टी शर्मा आदि कलाकारों ने आ गया मैं दुनियादारी सारी बाबा छोड़ के, धनुष श्रीराम के कंधे पर, श्रीराम हनुमान के कंधे पर भजन सुनाकर भक्ति की रसधार बहाई। व्यवस्था में रज्जन मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, शिवम मिश्रा, आकाश गुप्ता, मोहन गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद