फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भगवान राम के वनवास का प्रसंग सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
पुवायां में कथा सुनाते पंडित अरविंद दी​​क्षित। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव जेबा स्थित सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में चल रही रामकथा में भगवान श्रीराम के वनवास का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने श्रीराम के माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वन जाने का मार्मिक वर्णन किया।
विज्ञापन

प्रसंग के दौरान कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भगवान श्रीराम के त्याग और मर्यादा से भावविभोर नजर आए। कथा व्यास ने कहा कि श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा रखने के लिए राजपाट का त्याग कर वनवास स्वीकार किया। उनके जीवन से हमें त्याग, कर्तव्य और माता-पिता की आज्ञा का पालन करने की प्रेरणा मिलती है। मंदिर परिसर में देर तक भक्ति और जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें