शाहजहांपुर। नवरात्र के पहले दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में आठ कन्याओं का जन्म हुआ। लोगों ने मातारानी के आगमन पर माता-पिता को बधाई दी।
सोमवार से नवरात्र शुरू हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में आमतौर पर 15 से 20 बच्चों का रोजाना जन्म होता है। रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक आठ कन्याओं ने जन्म लिया। मातारानी के विशेष पर्व पर जब कन्याओं ने जन्म लिया तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
लोगों ने दुर्गा-लक्ष्मी स्वरूपा बेटियों के जन्म पर परिजनों को बधाई दी। वहीं, चार निजी अस्पतालों में भी नवरात्र के पहले दिन 12 बेटियों ने जन्म लिया। संवाद