फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कंपोजिट ग्रांट से प्राइमरी विद्यालयों में कराया जाएगा विकास कार्य

Fri, 08 Nov 2024 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के प्राइमरी विद्यालयों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए कंपोजिट ग्रांट की 25 फीसदी राशि जारी कर दी है। यह विद्यालयों के खाते में भेजी जाएगी। इससे स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं, रंगाई पुताई और मरम्मत आदि के काम करा सकेंगे।
विज्ञापन


11 करोड़ आठ लाख 23 हजार कंपोजिट ग्रांट से जिले के 2718 बेसिक स्कूलों की सूरत सुधरेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र संख्या के हिसाब से एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) के खाते में इसकी 25 प्रतिशत धनराशि दो करोड़ 71 लाख 68 हजार 650 रुपये भेज दी गई है।
विद्यालय प्रबंधन जरूरत के हिसाब से विद्यालय के विकास पर रकम खर्च कर सकेंगे। जिले में 2718 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में तीन लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। आवंटित ग्रांट को विद्यालय प्रबंधन रंगरोगन, चहारदीवारी निर्माण, ढोलक, हारमोनियम सहित शैक्षिक और खेलकूद सामग्री पर खर्च करते हैं। बीएसए ने बताया कि अभी 25 प्रतिशत धनराशि मिली है, शेष 75 प्रतिशत धनराशि बाद में आएगी। प्राप्त धनराशि स्कूलों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें