फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अल्हागंज में 5.80 करोड़ से होंगे विकास के काम

Sun, 11 Jun 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को चेयरमैन शिवानी वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें नगर के विकास के लिए 5,79,83000 रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, जलकल, सफाई व्यवस्था के लिए प्रस्ताव पास किए गए। बोर्ड की बैठक में करीब 150 प्रस्ताव पेश किए गए। इनमें जन सुविधाओं के तहत शव वाहन, शव फ्रीजर, वाटर नल, स्ट्रीट लाइट, सेल्फी प्वाइंट, ई-रिक्शा पार्किंग आदि पर विचार किया गया।
स्वच्छ शहर के अंतर्गत गार्बेज फ्री सिटी के तहत डंपिंग एरिया का सुंदरीकरण कराने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर सहमति बनी। इसके अलावा जूनियर विद्यालयों का आधुनिकीकरण कराने पर बल दिया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी शैलेश पांडे, पंकज मिश्रा, अभिषेक सक्सेना के अलावा कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें