फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर से पहले ही होने लगा नाले का निर्माण

Mon, 16 Feb 2015 12:06 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के टेंडर किस तरह अपने लोगों को देने का खेल चल रहा है इसका ताजा मामला सामने आया है। टेंडर खुलने की तिथि से चार दिन पहले से ही नाले का निर्माण कराना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुवायां में निगोही मार्ग पर मोहल्ला राजीव नगर में राजीव चौक से संजय गुप्ता की दुकान तक नाले का निर्माण कराया जाना है। लगभग 24.41 लाख की लागत वाले इस नाले के लिए 12 फरवरी को विज्ञप्ति प्रकाशित कराई गई थी। टेंडर की बिक्री 23 फरवरी से होगी और  25 फरवरी को टेंडर खुलने पर ठेकेदार का नाम तय होेगा,  लेकिन नाले की खुदाई कर ईंट आदि बिछाने का काम 12 फरवरी से ही शुरू कर दिया गया है। दूसरे ठेकेदारों में मामले की व्यापक चर्चा है, लेकिन कोई भी खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।
एक ठेकेदार का कहना है कि निर्माण कार्य पहले से ही शुरू हो जाने के कारण दूसरा ठेकेदार नाला निर्माण का टेंडर ही नहीं डालेगा। पहले से ही निर्माण शुरू कराने वाले लोग अपने टेंडर डालकर मनमानी दरों पर ठेका हथिया लेंगे।
विज्ञापन

गत वर्ष भी नगर पालिका में पार्किंग स्थल बनवाने और सांसद वाली गली में टंकी के पानी के लिए पाइप डलवाने के लिए टेंडर निकाले जाने से पूर्व ही काम करा दिया गया था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद भुगतान रोक दिया गया, लेकिन बाद में नेताओं के दबाव के चलते भुगतान कर दिया गया। उधर काम करा रहे ठेकेदार राजेश गुप्ता का कहना है कि निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। ठेका होने के बाद कार्य होगा। एसडीएम लालबहादुर ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


कराएंगे जानकारी
निगोही रोड पर पटरी का काम होना है। इसके लिए जगह बनाई गई थी। इस कारण नाली आदि खोदी गई होगी। जानकारी कराई जाएगी।
- संजय गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें