कस्बे के मोहल्ला प्रेमनगर में देवर्षि हंस ध्यान योग आश्रम की स्थापना करने वाले सुविख्यात ब्रह्मलीन संत हरिशरणदेव हंस तथा उनके गुरू रावेंद्र देव परमहंस की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराने से पहले धूमधाम से उनकी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी तादाद में उनके शिष्यों व कस्बावासियों ने भाग लिया। शोभायात्रा कस्बे के सभी मंदिरों पर पहुंची। बाद में देर शाम आश्रम में मंत्रोच्चारण के बीच उनको प्रतिष्ठित कर दिया गया।
इससे पहले आश्रम पर यज्ञ समेत कई अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। बाद में बैंडबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कथा का भी भक्तों ने आनंद लिया। शोभयात्रा में आनंद देव, मूलशंकर अग्निहोत्री, कमला निवास शास्त्री, पदमा निधि अवस्थी, शिवसरन दुबे समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।