फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डिप्टी आरएमओ ने किए निरीक्षण, जांची धान खरीद की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने पर आत्मदाह के लिए पेट्रोल लेकर किसान के पहुंचने के मामले की जांच के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय तिलहर मंडी पहुंचे। उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया और धान खरीद की समीक्षा की।
विज्ञापन

मदनापुर के रहदेवा गांव के रहने वाले किसान अभिषेक शर्मा बुधवार को धान खरीद न होने पर क्रय केंद्र में पेट्रोल लेकर पहुंच गए और खुद को आग लगाने की धमकी देने लगे। केंद्र प्रभारी हरिओम ने किसान अभिषेक शर्मा तथा उसके दो साथियों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले किसान के धान का सत्यापन कराया, फिर धान रिजेक्ट किए जाने से संबंधित पत्रावली की जांच की। निरीक्षण के बाद उन्होंने केंद्र कर्मियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। मानक के अनुरूप धान होने पर तत्काल खरीद सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

-
धान बेचने आए किसान के साथ मारपीट
रोजा। रोजा मंडी समिति में सरकारी केंद्र पर धान बेचने आए किसान से मारपीट हो गई। इससे किसान का सिर फट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव हथगांव निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि बड़े भाई शिवेश रोजा मंडी में केंद्र पर धान बेचने आए थे। पहले बताया गया कि उनका धान खराब है। इसके बाद खर्चे की मांग की गई। इतने में ही चौकीदार और लेबर ट्राॅली हटाने को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो उन लोगों ने हमला कर दिया। बाद में मारपीट करने वाले भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें