शाहजहांपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को कांट में बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं।
मदनापुर रोड स्थित एक मैरिज लाॅन में हेलीकाॅप्टर उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। वह शनिवार दोपहर 1:15 मिनट पर सीतापुर से यहां पहुंचेंगे। इसी मैरिज लॉन में वह लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर जीत पर चर्चा करेंगे। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अरुण सागर, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रामगोपाल मिश्रा, लोकसभा क्षेत्र संयोजक अरुण गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रविंद्र सिंह, विधानसभा क्षेत्र संयोजक दत्त शुक्ला, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहेंगे। दोपहर 3:15 बजे उप मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। संवाद