फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जूनियर वर्ग में देवधर, सीनियर में अपर्णा सिंह ने मारी बाजी

विज्ञापन
जीआईसी में चित्रकला प्रतियोगिता का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत एवं डिजिटल भारत की संकल्पना पर आधारित जूनियर, सामान्य वर्ग की जनपदस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व डीआईओएस हरिवंश कुमार ने किया। डीएम ने निरीक्षण कर प्रतिभागियों की कला की सराहना की। जूनियर वर्ग में स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज की देवधर शर्मा ने प्रथम, होली एंजिल्स स्कूल चिनौर की श्वेता गौतम द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल पड़ैचा की दिव्यांशी शर्मा ने तृतीय स्थान पाया।
सीनियर वर्ग में आर्य महिला डिग्री कॉलेज की अपर्णा सिंह ने प्रथम, जीएफ कॉलेज की जुहेरा सैयद ने द्वितीय व बिटोली देवी महाविद्यालय खुटार की अनुष्का भारद्वाज ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग में प्रदीप शर्मा प्रथम, नीलेश गुप्ता द्वितीय, देवेश गुप्ता तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में मखफी फातिमा, मोहम्मद कमर, माधवी मिश्रा, सुमन पाठक, संजय मिश्रा व विशाल चंद्र शामिल रहे। डीआईओएस ने बताया कि सीनियर वर्ग में स्नातक व परास्नातक की प्रतियोगिता जीएफ कॉलेज में कराई गई।
जूनियर में 44, सीनियर में 30 व सामान्य वर्ग में 41 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। व्यवस्था में जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, राजकुमार, संजय कुमार मौर्य, महेंद्र कुमार, प्रेम शंकर सक्सेना, राजन प्रजापति आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें