टाउनहॉल रोड पर गैस सिलिंडर को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता । संवाद
शाहजहांपुर। युवक कांग्रेस के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष ओमवीर यादव के निर्देश पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर प्रदर्शन किया। टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर गैस सिलिंडर को श्रद्धांजलि दी और चूल्हे में लकड़ी जलाई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष इरफान हसन खां ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले 400 रुपये का सिलिंडर बिकने पर भाजपा नेता सड़कों पर हंगामा किया करते थे, लेकिन अब सिलिंडर 12 सौ रुपये का बिक रहा है तो खामोश हैं। इसका खामियाजा भाजपा को अगले लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, तकवीम हसन खां, पूनम पांडेय, शाश्वत, लक्ष्मीकांत, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, अदीब अहमद, दिलवर, फ़रमान खां सईद अंसारी, अभय कुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद