फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अलाव ताप रही बुजुर्ग महिला पर सांड़ ने किया हमला... मौत

Mon, 29 Jan 2024 02:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में छुट्टा पशु खतरे का सबब बने हुए हैं। शनिवार को सांड़ के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त वह अलाव ताप रही थीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलह थाना क्षेत्र में राजनपुर गांव निवासी कॉलेज प्रवक्ता राकेश गंगवार की 88 वर्षीय मां नत्थो देवी को सांड़ ने पटक दिया। शनिवार को वह अलाव पर हाथ सेंक रही थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सांड के न पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


राकेश गंगवार मीरानपुर कटरा के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। उनकी 88 वर्षीय मां नत्थो देवी घर के बाहर अलाव के पास बैठी थीं, तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने नत्थो देवी को सींगों पर कई बार जमीन पर पटका। ग्रामीण उसे भगाते रहे, लेकिन वह नहीं भागा और लगातार हमला करता रहा।

बाद में लोगों ने पानी फेंककर सांड़ को भगाया। इसके बाद लोग गंभीर रूप से घायल नत्थो देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि कई बार छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी से कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें