मांगों के निदान के लिए
लेखपालों का आंदोलन शुरू
के प्रांतीय पदाधिकारियों ने लेखपालों की शैक्षिक योग्यता उच्चीकृत कर स्नातक किए जाने, एसीपी की विसंगतियां दूर करने, जिला स्तर पर स्थानांतरण नीति बनाने, पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक का पद सृजित करने आदि मांगों को लेकर शासन स्तर पर कई बार ज्ञापन दिए। राजस्व मंत्री और सचिव स्तर पर संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने वार्ता भी की, लेकिन नतीजा शून्य रहा। शासन के इसी ढुलमुल रवैये के विरोध में लेखपाल संघ ने प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। आंदोलन के पहले चरण में लेखपालों ने तहसील स्तर पर एसडीएम को ज्ञापन देकर राजस्व मंत्री का लंबित मांगों पर ध्यानाकर्षण किया। सदर तहसील में लेखपालोें ने संगठन की जिंदाबाद के नारे बुलंद करके एसडीएम अजय तिवारी को ज्ञापन सौंपा। उनसे भेंट करने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, तहसील अध्यक्ष वेदराम जौहर, विवेक चतुर्वेदी, अंशु वाजपेयी, रामेश्वर दयाल, महेश बाबू आदि शामिल रहे।