फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वामी शुकदेवानंद विवि में एनएसएस की नई यूनिट गठित करने की मांग

विज्ञापन
राज्य एनएसएस अ​धिकारी मंजू सिंह से भेंट करते कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह। स्रोत : विवि - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की राज्य एनएसएस अधिकारी मंजू सिंह से भेंट की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की एक अतिरिक्त यूनिट गठित करने का अनुरोध किया। उन्होंने एनएसएस गतिविधियों के समन्वित संचालन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय बनने के बाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में 100 विद्यार्थियों की एक एनएसएस यूनिट संचालित है। बढ़ती छात्र संख्या और सामाजिक उत्तरदायित्वों को देखते हुए एक और यूनिट का गठन आवश्यक है।
उन्होंने विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में एनएसएस गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति का अनुरोध किया। कुलपति ने कहा कि 55 संबद्ध महाविद्यालयों में एनएसएस अधिकारियों की नियुक्ति भी जरूरी है। इससे विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जा सकेगा। इस दौरान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उप प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें