नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को ज्ञापन सौंपते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। टाउनहॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को सौंपा। इसमें बाजारों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। सड़क के गड्ढों को भरवाने और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई।
जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने बताया कि बाजार में लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए। बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट आदि जगह की सड़कों की मरम्मत कर गड्ढे भरे जाएं। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने कहा कि बहादुरगंज बाजार में बने पिंक टॉयलेट को दो भागों में बांट कर पुरुष और महिलाओं के लिए खोला जाए। साथ ही रिक्शा स्टैंड वाली जगह का सुंदरीकरण कराया जाए।
ज्ञापन देने वालों में शशांक कौशिक, अनूप गुप्ता, सैयद अनवर मियां, आबिद हसन खान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।