सांसद अरुण सागर को ज्ञापन देते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
- फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कुलदीप दुआ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद अरुण सागर को साउथ सिटी आवास पर दिया गया। इसमें ऑनलाइन व्यापार ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार से छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के संरक्षण के लिए सख्त नियम रेगुलेटरी एक्ट बनाए जाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन व्यापार ई-कॉमर्स के अनियंत्रित एवं असंतुलित विस्तार के कारण देश के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन मार्केटिंग के कारण स्थानीय बाजारों को भारी नुकसान हो रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री नाजिम खान, धर्मपाल रैना, सुल्तान अहमद, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद