तिलहर। शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह उर्फ सद्दन मियां के नेतृत्व में शिष्टमंडल शुक्रवार को नगरपालिका जाकर ईओ कल्पना शर्मा से मिला। उन्हाेंने ज्ञापन देकर नगर के धार्मिक स्थल को पालिका के अभिलेखों में दर्ज कराने की मांग की है।
ज्ञापन में नगर की सभी मस्जिदों, मंदिरों, गुरुद्वाराें व चर्च को पंजीकृत करने, उनमें बनी दुकानों के मुतवल्ली व प्रबंधकों के नाम दर्ज करने, धार्मिक स्थलों के पास साफ-सफाई एवं चूना का छिड़काव कराने, पेयजल के लिए धर्म स्थलों के बाहर स्टैंड पोस्ट लगवाने आदि मांगें शामिल हैं। ईओ ने संबंधित स्थलों का स्वामित्व और क्षेत्रफल आदि उपलब्ध कराए जाने के बाद उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें पंजीकृत कराने का भरोसा दिया। साथ ही सफाई निरीक्षक राजीव कुमार को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में मौलाना शौकत अली, सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, चांद मियां, गुलाम अहमद रजा, शरीफ कुरैशी आदि शामिल रहे। संवाद