शाहजहांपुर। अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था की ओर से एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परिचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। रोडवेज बस अड्डे के सभागार में हुए तय हुआ कि बस अड्डा परिसर व डिपो लॉबी में मूकबधिरों की सांकेतिक भाषा का पंफलेट चस्पा किया जाए।
चालकों, परिचालकों को अभ्यास करने के निर्देश दिए जाएं। चालकों-परिचालकों को निर्देश दें कि बसों में नियम के अनुसार केवल चार सीटों पर बैठाने के बजाए एक से अधिक मूकबधिरों यात्री हो तो उन्हें विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र के आधार पर बैठने की व्यवस्था की जाए। रात्रिकालीन सत्र में किसी भी बस से यात्रा करते समय मूकबधिर यात्रियों को सुनसान रास्ते में बिना कारण नहीं उतारा जाए।
संस्था के महासचिव अमन सक्सेना ने इशारों के जरिये चालक-परिचालकों को जानकारी दी। इस बीच एआरएम अरुण कुमार, सुशील त्रिवेदी, विनोद मिश्रा, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।