फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि, डेयरी क्षेत्र का हित बनाए रखने की मांग

विज्ञापन
तिलहर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू टिकैत गुट के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। भारत–अमेरिका के प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर कृषि एवं डेयरी क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभावों की आशंका जताते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदानंद सरोज को दिया। किसानों की अनदेखी पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के साथ बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि यदि कृषि एवं डेयरी उत्पादों पर आयात शुल्क में व्यापक छूट दी गई या भविष्य में ऐसे प्रावधान जोड़े गए, जिनसे अमेरिकी कृषि उत्पाद कम या शून्य शुल्क पर भारत में प्रवेश करें, तो इससे छोटे व मध्यम किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
संगठन के अनुसार अमेरिका में कृषि पर भारी सब्सिडी, आधुनिक तकनीक और बड़े पैमाने पर उत्पादन का लाभ मिलता है, जिससे भारतीय किसान मूल्य प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं। ज्ञापन में कृषि एवं डेयरी क्षेत्र को पूर्णतया संवेदनशील श्रेणी में रखे जाने और किसी भी प्रकार की रियायत न देने की मांग की गई।
विज्ञापन

अंतिम समझौते से पूर्व किसान संगठनों एवं राज्य सरकारों से व्यापक परामर्श करने तथा समझौते की शर्तों को सार्वजनिक कर संसद में चर्चा कराने की भी मांग की गई। इस अवसर पर रमेश शर्मा, बुद्धपाल, अब्दुल, बदन सिंह, रंजीत सिंह, गुड्डू, दिनेश वर्मा, श्रीनिवास प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें