फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संविदाकर्मियों को आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल कराने की मांग

विज्ञापन
विधायक अरविंद सिंह को ज्ञापन देते विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने विद्युत निगम में कार्यरत संविदाकर्मियों को प्रदेश सरकार की ओर से गठित आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल कराने की मांग को लेकर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल, जोन प्रभारी राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष मुनीश पाल, प्रमुख महामंत्री अशोक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष पीयूष कुमार और मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार ने शनिवार को मंत्री और विधायक से मुलाकात कर संविदाकर्मियों की समस्याएं रखीं।
पदाधिकारियों ने कहा कि विद्युत निगम में लंबे समय से संविदा कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल किए जाने से रोजगार की सुरक्षा और सेवा संबंधी सुविधाएं बेहतर हो सकेंगी। इस दौरान श्याम सिंह, शिव कुमार, साबिर खान, सुशील कुमार, हरिगोविंद, शकील और धर्मेंद्र सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें