फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्मशान की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग

विज्ञापन
जलालाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष अर्पित भामाशाह। स्र
विज्ञापन
जलालाबाद। रौली बौरी के बाद अब गांव रामपुर वैन स्थित श्मशान की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बृहस्पतिवार को इस मामले को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष अर्पित भामाशाह के नेतृत्व में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनुराग दुबे को दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि रामपुर वैन में एक गाटा संख्या में हड़वाड़ तथा एक गाटा संख्या में श्मशान की जमीन है। दोनों जमीनों के अधिकांश हिस्से पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे है। कुछ लोगों ने अस्थायी निर्माण कर लिए हैं। अन्य लोग घूरा डाल रहे या उन्होंने नल आदि लगवा लिए हैं।
गांव के रक्षपाल, जगदीश, रोहित, सोनपाल व छोटेलाल ने तहसीलदार को बताया कि इसकी शिकायत वे कई बार कर चुके हैं लेकिन संबंधित राजस्वकर्मी ध्यान नहीं दे रहे। ज्ञापन में उन दोनों जमीन से कब्जे हटवाने तथा सुरक्षित रखने को वहां बाउंड्रीवॉल बनवाने की मांग की गई। तहसीलदार ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें