फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Fri, 23 Aug 2024 04:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की घटना ​के विरोध में ममता सरकार का पुतला फूंकतीं दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताएं। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म के बाद ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के मामले में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी व मातृ शक्ति शाहजीपुर महानगर शाखा ने कलक्ट्रेट गेट पर ममता सरकार का पुतला फूंका। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपकर पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता बृहस्पतिवार दोपहर कलक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुईं। पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर ममता सरकार का पुतला फूंका। साथ ही प्रारंभिक विवेचना में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। पीड़िता के परिजनों का 50 लाख की आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अंशु राजानी, संयोजिका प्रीति शुक्ला, अन्वेषी पांडेय, वृंदा जैलली, रखी जैलली, करिश्मा रावत, नीलम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें