फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुरुषों पर हो रहे अत्याचार को बंद कराने की उठाई मांग

Wed, 14 Aug 2024 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेटा बचाओ संगठन ने पुरुषों, पतियों और बेरोजगार युवकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग हो रहा है। बात-बात पर पुरुषों व उनके परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है। सत्यता जानने के बाद भी पुरुषों को खुद को साबित करने के लिए कोई कानून नहीं है। पुरुष दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के मुकदमों से भयभीत रहता है। आठ अगस्त को थाना रोजा क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में सत्यपाल की पत्नी द्वारा सिर कूंचकर हत्या किए जाने का मामला भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि पुरुष को बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। मांग की गई कि अगर पुरुषों पर कोई मुकदमा दर्ज कराया जाए तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए आदि मांगें रखीं। ज्ञापन देने वालों में सचिव समुति गुप्ता के साथ सत्यपाल के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें