फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेंशन में विभेद खत्म करने की उठाई मांग

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने मंगलवार को जीआईसी मैदान पर पहले बैठक की। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि 10 वर्ष के अंतराल पर वेतन आयोगों का गठन किया जाता रहा है। सरकार की ओर से देर से ही सही 16 जनवरी 2025 को आठवें वेतन आयोग की घोषणा की गई। इसके बाद सरकार ने एक जनवरी 2026 के पूर्व और पश्चात के पेंशनरों की पेंशन में विभेद पैदा करने का कानून बना दिया। इससे पूरे प्रदेश के पेंशनरों में रोष व्याप्त है।
मांग की गई कि पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को समाप्त किया जाए। इस दौरान अध्यक्ष एमएमए खान, संत कुमार विश्वकर्मा, सुशील सक्सेना, बनवारी लाल, नन्हें लाल, जागेश कुमार, रामलड़ैते यादव, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें