केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पटका पहनाते सीबीए के पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन अमित वाजपेयी। स
- फोटो : फॉल्ट दुरुस्त करता बिजलीकर्मी।
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन अमित कुमार वाजपेयी ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र देकर वंदे भारत और गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर में कराने की मांग की है। जितिन ने मांग के संबंध में रेल मंत्री को पत्र भेजा है।
अमित वाजपेयी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर बताया कि लखनऊ से देहरादून तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और सहरसा जंक्शन से अमृतसर के बीच चलने वाली अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस शाहजहांपुर से गुजरती है लेकिन उसका ठहराव नहीं है।
शाहजहांपुर से पीलीभीत और लखीमपुर खीरी की सीमा जुड़ती है। इन ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर में होने से आसपास के जिले के लोगों और व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा। अमित वाजपेयी के पत्र पर जितिन प्रसाद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। संवाद