फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहादुरगंज में पुराने शौचालय के जीर्णोद्धार की उठाई मांग

विज्ञापन
महापौर अर्चना वर्मा को ज्ञापन देते उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर के नेतृत्व में बहादुरगंज के व्यापारियों ने महापौर अर्चना वर्मा से मिलकर प्रस्तावित नए पुरुष शौचालय को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने महापौर को बताया कि पुरुष शौचालय, पिंक शौचालय से मात्र 10 मीटर की दूरी पर है। दूसरा पुरुष शौचालय गल्ला मंडी में पहले से स्थापित है। ऐसे में पूर्व से संचालित शौचालयों की स्थिति अगर ठीक करा दी जाए तो नए की आवश्यकता नहीं होगी। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि महापौर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि बहादुरगंज में नया पुरुष शौचालय नहीं बनेगा।
पहले से संचालित शौचालय काे दुरुस्त कराया जाएगा। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सैयद अनवर मियां, महानगर महामंत्री रफी खान, संयुक्त महामंत्री मो. नदीम, बहादुरगंज इकाई अध्यक्ष पवन गुप्ता, महामंत्री जुबैर ख़ान, फैज खान, एहतेशाम मंसूरी, आमिर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें