विधायक अरविंद सिंह को जर्जर शिव मंदिर की मरम्मत को लेकर ज्ञापन देते धन्योरा गांव के लोग। संवाद
तिलहर। ददरौल ब्लॉक के धन्यौरा गांव में वर्ष 1925 से स्थापित प्राचीन शिव मंदिर जर्जर हालत में है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक अरविंद सिंह को सौंपकर मंदिर का जीर्णोद्धार कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है। जर्जर भवन के चलते इसके संरक्षण और कायाकल्प की जरूरत है। विधायक अरविंद सिंह ने ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने और मंदिर के कायाकल्प के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपेंद्र, शिवम सिंह, उमेश, महेश, रंजीत कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान गजेंद्र समेत ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद