जलालाबाद। क्षेत्र के ग्राम पल्हरई में गरीब की झोंपड़ी हटाने की कार्रवाई ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित ने एसडीएम से मिलकर आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
गांव निवासी वीरपाल कठेरिया ने एसडीएम प्रभात राय को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि उनकी करीब 20 वर्ष पुरानी झोंपड़ी को गांव के एक व्यक्ति ने साजिश के तहत राजस्व विभाग से हटवा दिया। वीरपाल के अनुसार वह भूमिहीन है। झोंपड़ी में वह परिवार के साथ रहता था और अब उसके पास कोई जगह नहीं है जहां वह परिवार को रख सके।
वीरपाल का आरोप है कि झोंपड़ी हटाने के दौरान उससे अभद्रता भी की गई। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार से पीड़ित परिवार को गांव में जगह उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। संवाद