फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जीएसटी फाइल करने में आ रही कठिनाइयों के निस्तारण की मांग

विज्ञापन
मोहम्मदी रोड ​स्थित जीएसटी कार्यालय पर ज्ञापन देने जाते उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ महामंत्री सुशील गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन उपायुक्त वाणिज्य कर प्रवेश तोमर को सौंपा। व्यापारियों ने जीएसटी में आ रही कठिनाइयों के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन ने कहा कि जीएसटीआर फाइल करते समय अलग-अलग समरी मांगी जा रही है। इस पर रोक लगाई जाए। सेंट्रल जीएसटी कार्यालय द्वारा 2019 से 2024 तक पांच वर्षों की सूचनाएं व कागजात 15 दिन का समय देकर मांगे जा रहे हैं। फिजिकल ऑडिट के लिए टीम बनाकर व्यापारी के कार्यस्थल पर भेजी जा रही है। बार-बार नोटिस व ऑडिट किए जाने से व्यापारी वर्ग परेशान है। ज्ञापन देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, सैयद अनवर मियां, अनूप गुप्ता, मोहम्मद रफी खान, आबिद हसन खान सहित कई व्यापारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें