फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग, अध्यक्ष ने किया निर्देशित

विज्ञापन
डीसीबी अध्यक्ष को ज्ञापन देते त्रिवेंद्र सिंह। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने शाहजहांपुर के किसानों के लिए यूरिया और डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रोजा सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड के अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह ने खाद की किल्लत की आशंका जताते हुए मंगलवार को डीपीएस राठौर से मुलाकात की थी। उन्होंने डीसीबी अध्यक्ष को अवगत कराया था कि समिति के खाद गोदामों में स्टॉक लगभग समाप्त होने वाला है। किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए समय रहते खाद उपलब्ध कराना आवश्यक है।
इस पर डीपीएस राठौर ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोदामों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा महानगर महामंत्री भगवानदीन कनौजिया, निर्वेश सिंह, विनय प्रजापति, शिवकुमार और राहुल चौहान भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें