फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की पिटाई व पेशाब पिलाने के मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे लोग ​खिरनीबाग जीआईसी मैदान में एकत्र हुए। सं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पिटाई और पेशाब पिलाए जाने के मामले में अस्पताल से छुट्टी होने के बाद शुक्रवार को पीड़ित ने समाज के लोगों के साथ एसपी से मुलाकात की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पीड़ित की पत्नी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 14 नवंबर की सुबह नौ बजे गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने गोशाला से गाय खोल दीं और गायों को उनके घर की ओर भगा दिया। इस दौरान एक गाय उनके घर में घुस आई। पति के नाराजगी जताने पर उस व्यक्ति ने गालियां दीं।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया। महिला ने बताया कि दूसरे दिन 15 नवंबर की शाम चार बजे पति के साथ खेत पर आलू लगा रहीं थीं। इस दौरान आरोपी पक्ष के कई लोगों ने पति के साथ मारपीट की और जूते में पेशाब पिलाई।
विज्ञापन

उसके साथ छेड़खानी की। एसपी ने कहा कि तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कासगंज के कुंवर सिंह राठौर, मैनपुरी की पूनम राठौर, फर्रुखाबाद के पंकज राठौर, बृज किशोर, संजीव राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें