कलक्ट्रेट में एसडीएम न्यायिक प्रियंका चौधरी को ज्ञापन देते हिंदू युवा संगठन के पदाधिकारी। संवा
शाहजहांपुर। हिंदू युवा संगठन के पदाधिकारियों ने सिख युवक से अभद्रता करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक प्रियंका चौधरी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि चौक कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक सिख युवक के साथ अभद्रता की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पदाधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, अतुल सिंह, राजा शर्मा, अमित कुमार, अभय राज और विवेक कश्यप मौजूद रहे। संवाद