प्रार्थना पत्र देने एसपी कार्यालय पहुंचे छात्र अनुराग के परिजन। स्रोत : परिजन
तिलहर। गुरुकुल महाविद्यालय में छात्र की हत्या के मामले में स्टाफ पर कार्रवाई किए जाने के लिए पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के रामखेड़ा गांव निवासी ब्रजेश कुमार का बेटा अनुराग यादव गुरुकुल महाविद्यालय में कक्षा छह में पढ़ता था। सात जुलाई की रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पिता ने गुरुकुल महाविद्यालय के प्रबंधक, प्रमुख आचार्य, वार्डन, सुरक्षा गार्ड, जिम्नास्ट प्रमुख ब्रह्मचारी, व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि महाविद्यालय के छात्र रामलखन ने अनुराग की हत्या की थी। ब्रजेश कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपियों ने विवेचक से सांठगांठ कर ली है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होना आवश्यक है। संवाद