शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने भीषण गर्मी व लू के प्रकोप को देखते हुए बीएसए को ज्ञापन देकर परिषदीय स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात से पूर्वाह्न 11 बजे तक करने की मांग की है।
इनके अलावा एक्सईएन देहात के कार्यालय में ज्ञापन देकर विद्यालय समय में निर्बाध आपूर्ति दिए जाने की मांग की है। बताया कि भीषण गर्मी में बिजली जाने से बच्चों को दिक्कत आती है। महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन सदैव छात्र-छात्राओं के हितों व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। इस मौके पर महामंत्री महेंद्र सिंह, अंकुर त्रिपाठी विमुक्त, श्रेयश चंद्र सक्सेना, उपेंद्र गुप्ता, आदित्य सिंह, अमित भटनागर, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद