फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ करोड़ की डिमांड, मिले 20 करोड़ रुपये

Fri, 18 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
नोट बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक शाखाओं पर भी गहराने लगा करेंसी का संकट
विज्ञापन

भुगतान लेने जाने वालों को करना पड़ रहा निराशा का सामना
शुक्रवार को 25 करोड़ रुपये जमा होने के साथ निकले 20 करोड़ रुपये 
दो करोड़ रुपये के बदले गए पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट
 केंद्र सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद बाजारों में छाया करेंसी का संकट अब बैंकों पर भी गहराने लगा है। कैश जमा करने वाले ज्यादातर लोग प्रतिबंधित पुराने नोट लेकर आ रहे हैं जबकि बैंकों से सौ रुपये और इससे कम मूल्य वर्ग वाले नोटों की लगातार निकासी हो रही है। करेंसी की कमी के चलते शुक्रवार को बैंकों में बमुश्किल 47 करोड़ रुपये का लेनदेन हो सका। इसमें दो करोड़ रुपये के बदले गए पुराने नोट भी शामिल हैं।

बाजार में कम दिख रहे सौ रुपये के पुराने नोट 
दो हजार रुपये का नोट सभी बैंक शाखाओं समेत एसबीआई के एटीएम से भी जारी होने लगा है, लेकिन बाजारों में फुटकर खरीद दो हजार के नोट से संभव नहीं हो पा रही है। मांग घटने से सब्जियां, फल आदि सस्ते हो गए हैं, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए लोग छोटे नोटों को तरस रहे हैं। सामान की मामूली खरीद वाले परिचित ग्राहकों से दुकानदार दो हजार का नोट लेकर छुट्टा के तौर पर सौ के नोट लौटाने के बजाय उधार देना ज्यादा मुनासिब समझ रहे हैं। 
विज्ञापन

0
स्टेट बैंक मेन ब्रांच के एटीएम ने पहुंचाई राहत
खातों से नगदी निकालने वालों को टाउनहाल स्थित एसबीआई मेन ब्रांच की ऑटो टेलर मशीनों ने काफी राहत पहुंचाई। वहां के तीनों एटीएम नगदी उगलते रहे, लेकिन बॉब के 73 एटीएम समेत अन्य बैंकों के एटीएम कैश की कमी से सूने पड़े रहे। एसबीआई ने अपने एटीएम अपपडेट करके उनमें दो हजार के नोट फीड करने वाली कैसेट्स लगवा ली हैं। अन्य बैंकों में एटीएम चलाने के लिए सौ रुपये के नोट नहीं मिल रहे हैं। 

चांदापुर ग्रामीण बैंक से निराश लौटे खातेदार   
कांट क्षेत्र के गांव चांदापुर की बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा से कैश लेने की आस में सुबह से खातेदारों की लाइन लग गई। दोपहर तक वहां सैकड़ों खातेदार जमा हो गए। शाखा प्रबंधक ने शाम चार बजे तक मुख्यालय से कैश नहीं आने पर लाइन में लगे लोगों से सहानुभूति व्यक्त करते हुए अगले दिन आने की सलाह दी। 

पीएनबी तिलहर ब्रांच में दंपति से बदसलूकी
तिलहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अनवर अली ने लीड बैंक प्रबंधक को बताया कि वह पत्नी के साथ कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालने गए थे। एक कर्मचारी से विड्रॉल फॉर्म मांगने पर उसने असभ्यता से चुप खड़े रहने की हिदायत दी। पत्नी ने लहजे पर ऐतराज किया तो कर्मचारी ने झूठे केस में बंद कराने की धमकी देकर भगा दिया। 

ग्राहकों ने किया बैंकों में हंगामा
खुदागंज। बैंकों में जमा और भुगतान के नाम पर शुक्रवार को लोगों ने भारी हंगामा काटा। ग्राहकों ने खुदागंज बैंक में कैशियर द्वारा पैसे लेकर नोट बदलने का आरोप लगाया है।
खुदागंज नगर स्थित एक बैंक में धन निकासी और जमा के नाम पर भारी भेदभाव किया जा रहा है। कैशियर द्वारा पैसे लेकर नोट बदलने की शिकायतें मिल रही हैं। गरीब और मजबूर लोग दिनभर लाइन में लगे रहते हैं दबंग और प्रभावशाली का लोगों का काम साइड से कर रहे हैं। चरखौला, नवादा दरोवस्त और मझिला के  बैंकों की भी हालत खराब है। ग्रामीण बैंक जलालपुर दीपपुर में कई दिनों से कैश न होने की समस्या के कारण जनता से हॉटटॉक हो रही है। कुल मिलाकर खुदागंज में पांच सौ और एक हजार के नोट पर रोक के बाद गरीब मजदूर रिक्शा चालकों के घरों पर अब चूल्हें जलने के भी लाले हैं वहीं प्रभावशाली लोगों का काम बैंक वाले साइड से कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
व्यापार मंडल ने ग्राहकों को पिलाई चाय
व्यापार मंडल ने बैंकों के गेट पर भीड़ को चाय पिलाकर मदद की। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, राशिद बेग ने खुदागंज की बैंकों के सामने धन जमा करने उमड़ी भीड का चाय पिलाकर सहयोग किया। भीड ने व्यापार मंडल के इस सामाजिक कदम की प्रशंसा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें