फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली पुलिस ने बरातघर के मालिक से तस्करी के मामले में पूछताछ की

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। दिल्ली के शाहदरा से आई पुलिस की नारकोटिक्स सेल की टीम ने शनिवार की रात खुदागंज मार्ग के एक बरातघर जाकर उसके मालिक से मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में पूछताछ की। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ रही।
विज्ञापन

दिल्ली से आई टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह, मो. इस्माइल खां के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। इन सभी ने बरातघर के मालिक से दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए स्मैक के तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर पूछताछ की।
बाद में देर रात टीम दिल्ली लौट गई। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जांच में सहयोग मांगा है। उन्होंने बताया कि बरातघर के मालिक के खिलाफ स्थानीय थाने पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें