फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए एसी शताब्दी सेवा शुरू

Fri, 25 Sep 2015 11:47 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर दिल्ली जाने के लिए रेलवे की एसी कंफर्म टिकट मिलने में दिक्कत हो रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। परिवहन निगम के रुहेलखंड डिपो ने शाहजहांपुर से दिल्ली के लिए एसी शताब्दी सेवा की दो नई बसों का संचालन शुरू करा दिया है। इन बसों की टाइमिंग जन सामान्य के अनुकूल रखी गई है और किराया भी किफायती है।  
विज्ञापन

रोडवेज के स्थानीय डिपो से दिल्ली रूट पर विभिन्न मार्गों से होकर रोजाना 40 बसें सामान्य सेवा के तौर पर चलाई जा रही हैं। हालांकि, साधारण सेवा वाली बसों में यहां से दिल्ली तक का किराया 324 रुपये लिया जा रहा है, लेकिन इन बसों में सवारियां ज्यादा होने से सफर में आराम चाहने वाले यात्रियों को रास्ते में असुविधा का सामना करना पड़ता है। सुविधाओं के एवज में कुछ ज्यादा रकम खर्च कर सकने वाले यात्री इन लग्जरी बसों को अपना सकते हैं।

दिल्ली तक का देना होगा 450 रुपये किराया
एसी शताब्दी बस सेवा में शाहजहांपुर के यात्रियों को दिल्ली के लिए 450 रुपये किराया देना होगा। इसी तरह मीरानपुर कटरा के यात्री 395 रुपये और फरीदपुर के मुसाफिर 369 रुपये किराया देकर इन बसों में सफर कर सकेंगे। खास यह है कि इन बसों का लाभ केवल दिल्ली जाने वाले यात्री उठा सकेंगे, रास्ते के मुसाफिर नहीं।
विज्ञापन


सुबह रवाना होने पर अगले दिन शाम को होगी वापसी
एसी शताब्दी सेवा की पहली बस शाहजहांपुर से सुबह 8.30 बजे रवाना होकर शाम 5.45 बजे नई दिल्ली के आनंद विहार स्थित कौशांबी बस स्टेशन पर पहुंचेगी। वहां से यह बस रात 9.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह छह बजे शाहजहांपुर पहुंच जाएगी। इसी तरह दूसरी एसी बस रात 9.00 बजे शाहजहांपुर से प्रस्थान करके अगले दिन प्रात: छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। तीन घंटे बाद वही बस सुबह 9.00 बजे दिल्ली से चलेगी और शाम 7.30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।

सीट के ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध
रेलवे की तरह रोडवेज ने भी एसी बसों में सीट के ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध कराई है और इसके लिए किराया धनराशि के अतिरिक्त 20 रुपये शुल्क देना होगा। वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू यूपीएसआरटीसीऑनलाइन.सीओ.इन से भी आरक्षण कराया जा सकता है।


एसी बसों में उपलब्ध सुविधाएं: एक नजर
0 सर्दी में हीटर से यात्रियों को मिलेगी गर्माहट
0 सीट के पास मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था
0 समयबद्ध तरीके से होगा बसों का संचालन
0 सफर में टीवी देखने और संगीत का आनंद
0 दोनों साइडों में पुश बैक वाली दो-दो सीटें

सीधे निकल रहीं लखनऊ जाने वाली एसी बसें
लखनऊ जाने वाले यात्री भी एसी बसों की जरूरत बता रहे हैं, लेकिन इस रूट की मेरठ, दिल्ली से छूटने वाली अधिकांश बसें शहर के रोडवेज स्टेशन पर आने के बजाय सीधे बरेली मोड़ बाईपास से निकल जाती है। निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा के अनुसार अभी दिल्ली रूट की एसी बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। इन बसों का लोड फेक्टर मानक पूरा होने पर ही लखनऊ दिशा के लिए यहां से एसी शताब्दी सेवा के प्रस्ताव पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें