मंगलवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के पेपर देकर केंद्र से बाहर निकलते प्रशिक्षु। संवाद
शाहजहांपुर। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी पेपर दिए। इसमें विज्ञान, सामाजिक अध्ययन के पेपर सरल रहे, लेकिन गणित के प्रश्नों ने प्रशिक्षुओं को उलझा दिया।
मंगलवार सुबह 10 बजे से पहली पाली में विज्ञान विषय का पेपर हुआ, जिसके लिए 279 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, इनमें से 276 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में गणित विषय का पेपर रहा। इसके लिए 311 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में 303 उपस्थित रहे। जबकि तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन का पेपर हुआ जिसको लेकर पंजीकृत 280 प्रशिक्षुओं में 274 ने परीक्षा दी। तीनों ही सेमेस्टर की परीक्षा देकर केंद्र से निकले प्रशिक्षुओं ने बताया कि विज्ञान और सामाजिक अध्ययन का पेपर सामान्य रहा। जबकि, गणित के पेपर ने अच्छे-अच्छों के होश उड़ा दिए। डायट की उप प्राचार्य बीएल मौर्या ने बताया कि दूसरे दिन तीनों पालियों में आयोजित परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं। सचल दल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बारी-बारी से निरीक्षण किया।