फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नोटिस तामील होने में देरी, दो दिन टली भदौरिया कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नोटिस तामील होने में हुई देरी के कारण भदौरिया कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई दो दिन के लिए टल गई है। अब शनिवार को फर्म को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश जारी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

भदौरिया कंस्ट्रक्शन फर्म ने फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर नगर निगम से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के निर्माण कार्य के टेंडर हासिल कर लिए थे। शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में फर्म की ओर से लगाए गए अनुभव प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे।
इसके बाद फर्म के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगर निगम ने फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके तहत नगर निगम की ओर से फर्म को नोटिस भेजा गया था, लेकिन नोटिस तामील होने में देरी हो गई। इस वजह से फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई दो दिन के लिए टल गई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि नोटिस तामील होने में देरी होने की वजह से दो दिन के लिए फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया टली है। शनिवार को आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें