फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में दीपांशु को स्वर्ण और वैभव को कांस्य पदक मिला

Sat, 07 Oct 2017 07:41 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
JUDO
विज्ञापन
जूडो में दीपांशु को स्वर्ण और वैभव को कांस्य पदक मिला
विज्ञापन


तिलहर (शाहजहांपुर)।
पटना के जीएल दत्ता डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियन शिप के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में तिलहर के द रेनसा एकेडमी के जूडो खिलाड़ी छात्र दीपांशु गंगवार ने स्वर्ण पदक तथा वैभव शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय व नगर का नाम रोशन किया है।
बता दें कि पटना के जीएल दत्ता डीएवी पब्लिक स्कूल में 6 से 8 अक्तूूबर तक आयोजित राष्ट्रीय सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप के लिए तिलहर के द रेनेसा एकेडमी के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ था। सभी खिलाड़ी जूडो टीम के कोच मोहित सिन्हा के साथ पटना में मौजूद हैं। पटना से मोबाइल पर कोच मोहित सिन्हा ने बताया कि 6 व 7 अक्तूबर को हुई प्रतियोगिताओं में द रेनेसा एकेडमी के जूडो टीम के छात्र दिपांशु गंगवार ने स्वर्ण पदक व वैभव शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर आगामी 8 नवंबर को तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईस्ट जोन की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण व कांस्य पदक प्राप्त करने पर रेनेसा विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित विद्यालय प्रबंधतंत्र के विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आलोक अग्रवाल के अलावा डॉ. प्रमोद मिश्रा, शक्ति कुमार सिंह बूटी ,सौरभ गांधी, अमित अग्रवाल, सौरभ गुप्ता आदि ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें