फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाषण प्रतियोगिता में दीपक रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय में वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 18 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। घोषित परिणाम के अनुसार दीपक सक्सेना ने प्रथम, यश वाजपेयी ने द्वितीय और रामजीत व देवेश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व, अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना ने वन्य जीवों के महत्व तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए गैंडा पुनर्वास योजना, चीता ट्रांस लोकेशन प्रोजेक्ट आदि पर चर्चा की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कर्मवीर कुमार गौतम ने विलुप्त प्राय वन्य जीवों और वनस्पतियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. बुद्ध प्रिय सिद्धार्थ, डॉ. सुधा देवी, डॉ. सुरेंद्र पाल गंगवार ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें