फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोमती नदी में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का गला हुआ शव

विज्ञापन
खुटार में ग्रामीणों की मदद से गोमती नदी से शव निकालकर लाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुल के नीचे गोमती नदी में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव सड़ा-गला और क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकलवाया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद पुलिस को पुल के नीचे गोमती नदी में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद ग्रामीणों से शव निकलवाने में सहयोग मांगा। ग्रामीणों ने नदी में मगरमच्छ होने की आशंका जताते हुए पहले नदी में उतरने से मना कर दिया।
पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद रस्सियों के सहारे शव को नदी किनारे तक पहुंचाया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने हाईवे किनारे कुछ देर शव रखकर लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोमती पुल के पास कुछ लोग शवों को जल प्रवाह भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें